फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: सांड के हमले में दो घायल, बस्ती के लिए रेफर

Fri, 29 Nov 2024 11:49 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
 सांड के हमले में घायल झिनकन यादव।
विज्ञापन
भनवापुर। डुमरियागंज थाना क्षेत्र के सेखुई गोवर्धन गांव में शुक्रवार को एक सांड के हमले में दो लोग घायल हो गए।परिजनों ने दोनों घायलों को सीएचसी सिरसिया ले गए। जहां डाक्टरों ने दोनों की हालत गंभीर देख बस्ती के लिए रेफर कर दिया है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार डुमरियागंज थाना क्षेत्र के सेखुई गोवर्धन गांव निवासी झिनकन यादव (70) व भोला यादव (19) शाम करीब चार बजे गांव के पश्चिम बिजवार माइनर पर अपने पशुओं को चरा रहे थे। इसी बीच एक छुट्टा सांड ने झिनकन यादव के ऊपर हमला कर दिया, जिसे देख भोला यादव उसे बचाने दौड़े तब तक सांड ने भोला यादव पर भी हमला कर दिया। दोनों घायलों को परिजन सीएचसी सिरसिया ले गए, जहां डाक्टरों ने दोनों की हालत गंभीर देख बस्ती के लिए रेफर कर दिया। समाचार लिखे जाने तक रास्ते में थे, जिसमें झिनकान यादव की स्थिति चिंता जनक बनी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें