शिकारपुर। बुधवार की रात ई रिक्शा पलटने से लगी चोट के कारण एक 13 माह की नवजात की मौत हो गई। मामले में बृहस्पतिवार को नवजात की माता सोनी की तहरीर पर घुघली पुलिस ने ई रिक्शा चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घुघली थाना क्षेत्र के बैरिया की सोनी पत्नी टीमल बुधवार की शाम पुरैना चौराहे से बाजार करके अपनी 13 माह की बेटी नित्या को लेकर ई रिक्शा से घर लौट रही थी।