फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: सड़क हादसे में बच्ची समेत दो की मौत, एक घायल

Sun, 03 Mar 2024 10:45 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
शोहरतगढ़। चिल्हिया थाना क्षेत्र के बसठा गांव के पास सड़क हादसे में एक बाइक सवार दो लोगों की मौत हो गई। जिसमें एक बच्ची भी शामिल है। मौजूद लोगों ने एंबुलेंस की सहायता से घायलों को माधव प्रसाद मेडिकल कॉलेज भेज दिया। जहां चिकित्सकों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन


बलरामपुर जिले के सदर थाना क्षेत्र के गुलरिया हिसामपुर गांव निवासी शंकर वर्मा (33) बाइक पर एक बच्ची व उतरौला निवासी हृदयराम (35) के साथ शोहरतगढ़ से सनई की तरफ जा रहा था। वह जैसे ही बरगदवा चौराहे के आगे बसठा गांव के पास पहुंचे तभी अज्ञात वाहन की टक्कर से सड़क किनारे गड्ढे में गिरकर घायल हो गए।
स्थानीय लोगों ने उनको एम्बुलेंस की सहायता से माधव प्रसाद मेडिकल कॉलेज भेज दिया। चिल्हिया एसओ अमित कुमार ने बताया कि घटना स्थल से घायल बच्ची व दो व्यक्ति को जिला अस्पताल एंबुलेंस ले गई है। मौके पर पहुंची पुलिस टीम मामले की जांच में जुटी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें