फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: टक्कर के बाद कार में फंसी महिला, दो किमी घिसटती रही

Sun, 03 Mar 2024 10:45 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
बांसी। बांसी कोतवाली क्षेत्र के बांसी-खलीलाबाद मार्ग स्थित पठनपुरवा गांव के पास शनिवार रात एक कार ने घर के सामने खड़ी महिला को टक्कर मार दी और महिला उसी में फंस गई। लगभग दो किलोमीटर तक घिसटते हुए लेकर गया और कार छोड़कर भाग गया। इस घटना में महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। उसे जिला अस्पताल से मेडिकल कॉलेज गोरखपुर रेफर कर दिया गया है।
विज्ञापन


क्षेत्र के पठनपुरवा गांव निवासी फैकुंनिशा (50) पत्नी शफीक खान बांसी-खलीलाबाद सड़क पर स्थित अपने घर के सामने रात में खड़ी थी। इस दौरान बांसी की तरफ से खलीलाबाद की ओर जा रही एक अनियंत्रित कार ने उन्हें टक्कर मार दी। इस टक्कर में वह कार में फंस गई। चालक कार रोकने के बजाय उन्हें घसीटता हुआ दो किलोमीटर दूर सियरापार गांव के पास तक चला गया। तब जाकर फैकुननिशा कार से अलग हुई।
जानकारी होने पर परिजन कार का पीछा करते हुए सियरापार पहुंचे। जहां सड़क पर बेहोशी की हालत में घायल पड़ी फैकुननिशा को पीएचसी बांसी पहुंचाया गया। जहां डॉक्टर ने हालत गंभीर देख जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जिला अस्पताल से भी मेडिकल कॉलेज गोरखपुर के लिए रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

कार चालक इस घटना को अंजाम देने के बाद एक और बाइक को टक्कर मारता हुआ भाग गया और धानी रोड पर पहुंचकर कार छोड़कर फरार हो गया। इस संंबंध में बांसी कोतवाल बिंदेश्वरी मणि त्रिपाठी ने बताया कि घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई थी। कार कब्जे में ले लिया। तहरीर मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें