फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: पाल्पा में भूस्खलन से दो मकान ढहेे

Sat, 26 Sep 2026 12:22 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
कपिलवस्तु। नेपाल के पाल्पा जिले में शुक्रवार दोपहर लगातार बारिश के कारण दो मिट्टी के घर ढह गए। इस हादसे में 59 वर्षीय किशना सरू लापता हो गईं। वह घर गिरने के समय अंदर कपड़े छांट रही थीं, जबकि परिवार के अन्य सदस्य सुरक्षित बाहर निकल गए।
विज्ञापन

यह घटना रिबडीकोट ग्रामीण नगरपालिका-6 के धुस्तुंग स्थित गोल्फन में हुई। लापता किशना कुमारी, स्थानीय निवासी केशुराम सरू की पत्नी हैं। हादसे के बाद महिला की तलाश के लिए बचाव अभियान शुरू किया गया। वार्ड अध्यक्ष प्रकाश रायमाझी ने बताया कि घटनास्थल तक जाने वाली सड़क अवरुद्ध है। सशस्त्र पुलिस और सुरक्षा बल भी मौके तक नहीं पहुंच पा रहे हैं। मलबा और दलदली मिट्टी से बचाव कार्य चुनौतीपूर्ण है। संवादश
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें