फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: राप्ती नदी में डूबीं दो बालिकाएं, होली खेलने के बाद गई थी नहाने; तलाश में जुटी पुलिस और गोताखोर

Mon, 25 Mar 2024 07:33 PM IST
श्याम जी. संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर

सार

सिद्धार्थनगर जिले में राप्ती नदी में दो बालिकाएं डूब गईं। बताया जा रहा है कि होली खेलने के बाद वह नहाने गई थी। वहीं, साथ में नहाने गईं दो महिलाएं किसी तरीके से बाहर निकलीं और ग्रामीणों को सूचना दी। 
विज्ञापन
नदी में डूबीं किशोरियां - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बांसी कोतवाली क्षेत्र के भगतपुरा घाट राप्ती नदी में होली के बाद नहाने गई दो बालिकाएं डूब गईं। वहीं, साथ में नहाने गईं दो महिलाएं किसी तरीके से बाहर निकलीं और ग्रामीणों को सूचना दी। मौके पर पहुंची बांसी कोतवाली पुलिस स्थानीय गोताखोरों की मदद से तलाश में जुटी है। देर शाम तक दोनों का पता नहीं चल पाया है। वहीं, परिवार के लोगों का रो-रोकर बुरा हाल है।

विज्ञापन


कोतवाली क्षेत्र के तेजगढ़ निवासी सुमन (15) पुत्री ईनल और नंदिनी (14) पुत्री बैनाम सोमवार को होली खेलने पड़ोस के ही तेजगढ़ गांव में रिश्तेदारी में गई थी। वहां होली खेलने के बाद गांव के ही निवासी अकालपति और सीमा पत्नी चुल्हई के साथ भगौतापुर गांव के पास से गुजरने वाली राप्ती नदी में नहाने गई थी। बताया जा रहा है की सुमन और नंदिनी नहाते समय गहरे पानी में जाकर डूबने लगी और सीमा भी डूब रही थी। यह देख अकालपति दौड़ी और ग्रामीणों को जानकारी दी। मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने सीमा को किसी तरीके से बचा लिया। लेकिन सुमन और नंदिनी लापता हो गई। 

घटना की जानकारी के बाद कोतवाल बंसी बिंदेश्वरी मणि त्रिपाठी पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंच गए। गोताखोरों की मदद से वह तलाश में जुट गए हैं, लेकिन देर शाम तक डूबी हुई किशोरियों का कोई पता नहीं चला। मामले की जानकारी मिलने के बाद अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ, सीओ सतीश चंद्र पांडेय, एसडीम सहित अन्य अधिकारी मौके पर पहुंच गए हैं। इस संबंध में कोतवाल बांसी बिंदेश्वरी मणि त्रिपाठी ने बताया कि डूबी हुई दोनों किशोरियों की गोताखोरों की मदद से तलाश की जा रही है। देर शाम तक सफलता नहीं मिल पाई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें