संवाद न्यूज एजेंसी
सिद्धार्थनगर। सिद्धार्थ विश्वविद्यालय कपिलवस्तु के क्रीड़ा परिषद की बैठक अप्रैल के पहले सप्ताह में होगी। इसमें अंतर महाविद्यालय प्रतियोगिता की बैठक होगी। इसमें प्रतियोगिता का आयोजन जल्द शुरू कराने पर विचार-विमर्श होगा।
क्रीड़ा परिषद की बैठक होने से खेल का वार्षिक कैलेंडर निर्धारित कर दिया जाएगा। पिछले वर्ष खेल का आयोजन देर से शुरू होने पर खिलाड़ियों को खेलने के लिए अधिक समय नहीं मिल पाया था। इससे खिलाड़ी अंतर महाविद्यालय की नेशनल प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन नहीं कर पाए थे, जबकि प्रति वर्ष सैकड़ों खिलाड़ी अंतर महाविद्यालय प्रतियोगिता में भाग लेते हैं। लगभग 10 से अधिक टीमों का चयन अंतर महाविद्यालय नेशनल प्रतियोगिता के लिए किया जाता है।
प्रतियोगिता में हैंडबाल, वाॅलीबाल, फुटबाल, क्रिकेट, खो-खो, कबड्डी, रस्साकसी, बैडमिंटन, एथलेटिक्स, टेबल टेनिस आदि खेलों का आयोजन किया जाता हैं। पिछले वर्ष अंतर महाविद्यालय वाॅलीबाल प्रतियोगिता में सीनियर महिला वाॅलीबाल की टीम सेमीफाइनल तक पहुंची थी। सेमीफाइनल में केरल से हार गई थी। महाविद्यालयों में वार्षिक खेल प्रतियोगिता का आयोजन होता रहता हैं। जबकि वार्षिक खेल प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों का चयन अंतर महाविद्यालय प्रतियोगिता के लिए किया जाता हैं, लेकिन खेल का आयोजन समय से नहीं होने से खिलाड़ियों को प्रैक्टिस करने का मौका नहीं मिलता है, और खिलाड़ियों को प्रतियोगिता से बाहर होना पड़ता है।
वर्जन
अंतर महाविद्यालय प्रतियोगिता के लिए अप्रैल माह में बैठक की जाएगी। इसमें खेल कैलेंडर जारी कराकर खेल का आयोजन कराया जाएगा।
-प्रो अभय कुमार श्रीवास्तव, प्राचार्य