फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: तीन पंपिंग सेट नेपाल बेचने जा रहे दो शातिर दबोचे गए

Wed, 01 Apr 2026 11:53 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
बांसी। कोतवाली पुलिस और एंटी थेफ्ट टीम की संयुक्त कार्रवाई में बुधवार को दो शातिर चोरों को गिरफ्तार किया गया। उनके कब्जे से चोरी के तीन पंपिंग सेट इंजन और घटना में प्रयुक्त ई-रिक्शा लोडर बरामद किया गया है। यह सामान वे नेपाल बेचने के लिए लेकर जा रहे थे।
विज्ञापन

पुलिस टीम मंगलवार की रात काजी रुधौली चौराहा क्षेत्र में संदिग्धों की तलाश कर रही थी। इसी दौरान एसआई संजय सिंह और एंटी थेफ्ट टीम प्रभारी ओमप्रकाश मिश्र को मुखबिर से सूचना मिली कि चोरी के सामान के साथ कुछ संदिग्ध ई-रिक्शा लोडर से गुजरने वाले हैं। सूचना के आधार पर घेराबंदी कर दोनों को पकड़ लिया गया।
पूछताछ में अभियुक्तों ने अपना जुर्म स्वीकार करते हुए बताया कि तीनों पंप सेट इंजन उन्होंने 29 और 30 मार्च की रात बांसी थाना क्षेत्र के ग्राम भावपुर के खेतों से चोरी किए थे। उनकी योजना इन इंजनों को सीमा पार नेपाल ले जाकर ऊंचे दामों पर बेचने की थी, लेकिन इससे पहले ही पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

गिरफ्तार आरोपियों में रवि चंद निवासी बसडिलिया थाना बांसी और मेराज मलिक निवासी भावपुर थाना बांसी शामिल हैं।
इनके पास से दो फील्ड मार्शल कंपनी और एक मयूर कंपनी का पंप सेट इंजन और एक ई-रिक्शा लोडर बरामद किया गया। पुलिस ने घटना में प्रयुक्त ई-रिक्शा को मोटर वाहन अधिनियम के तहत सीज कर दिया है। आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी कर दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें