सिद्धार्थनगर जिले में बुधवार को दो नए कोरोना संक्रमित मरीज मिले हैं। इन दोनों का गोरखपुर मेडिकल कॉलेज में इलाज चल रहा था। वहीं से सैंपल लिया गया था। जांच रिपोर्ट में दोनों पॉजिटिव पाए गए हैं।
जानकारी के मुताबिक सदर तहसील क्षेत्र के एक गांव निवासी एक व्यक्ति 13 मई को मुंबई से गांव लौटा था। गांव के विद्यालय में क्वारंटीन था। बताया जा रहा है कि 24 मई को तबीयत खराब होने पर परिजन उसे गोरखपुर मेडिकल कॉलेज ले गए। यहां संदिग्ध दिखने पर 25 को उसके लार के सैंपल लिए गए थे।
इसके डुमरियागंज तहसील क्षेत्र के एक गांव निवासी एक युवक पांच दिन पूर्व दिल्ली से आया था। डुमरियागंज में स्क्रीनिंग के बाद उसे क्वारंटीन किया गया था। तबीयत खराब होने के बाद उसे गोरखपुर मेडिकल कॉलेज ले गए जहां पर संदिग्ध दिखने पर लार का सैंपल जांच के लिए लिया गया था।
बुधवार देर शाम आए रिपोर्ट में दोनों को कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। दोनों को गोरखपुर मेडिकल कॉलेज में ही भर्ती हैं। सीएमओ डॉ. सीमा राय ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि कोरोना पॉजिटिव मिले दोनों मरीज गोरखपुर मेडिकल कॉलेज में ही भर्ती थे। वहीं से उनका सैंपल जांच के लिए लिया गया था। दोनों को कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं।
एक की मौत, 31 ठीक होकर जा चुके हैं घर
जिले में बुधवार को दो कोरोना संक्रमित मरीजों के मिलने के बाद संख्या बढ़कर 90 हो गई है। इसमें अबतक 31 लोग स्वस्थ होकर घर भेजे जा चुके हैं। जिले में कोरोना से अभी तक एक मौत हुई है। एक्टिव मरीजों की संख्या 63 है।