जिले में दो और कोरोना संक्रमित मिले, बांसी और सदर तहसील क्षेत्र के दो अलग-अलग गांव के हैं संक्रमित
रिपोर्ट आने के बाद बर्डपुर आइसोलेशन वार्ड में किए गए शिफ्ट
अब तक जिले में पाए जा चुके हैं 183 संक्रमित
अमर उजाला ब्यूरो
सिद्धार्थनगर। जिले में शनिवार को दो और कोरोना संक्रमित मिले हैं। इनमें एक महिला भी शामिल है। संक्रमित सदर और बांसी तहसील क्षेत्र के अलग-अलग गांव केे निवासी हैं। रिपोर्ट आने के बाद दोनों को बर्डपुर के आइसोलेशन वार्ड में शिफ्ट कर दिया गया है। जिले में अब तक 183 संक्रमित पाए जा चुके हैं जिसमें 144 ठीक होकर घर भेजे जा चुके हैं, जबकि 28 एक्टिव केस है।
सदर तहसील क्षेत्र के एक गांव निवासी 54 वर्षीय व्यक्ति की कुछ दिन पूर्व तबीयत खराब हुई तो उसे जिला अस्पताल ले गए थे। जहां प्राथमिक उपचार के बाद संदिग्ध दिखने पर लार का सैंपल लेने के साथ ही जिला अस्पताल में बने आइसोलेशन वार्ड में रखा गया था। इसके अलावा बांसी तहसील क्षेत्र के एक गांव निवासी 45 वर्षीय महिला कोरोना संदिग्ध मिली थी। चिकित्सकों की टीम ने लार का सैंपल जांच के लिए भेजा साथ ही होम क्वारंटीन कर दिया गया था। शनिवार को गोरखपुर मेडिकल कॉलेज से आई रिपोर्ट आने के बाद स्वास्थ्य विभाग की टीम ने दोनों को बर्डपुर के आइसोलेशन वार्ड में शिफ्ट कर दिया है। सीएमओ डॉ. सीमा राय ने बताया कि दोना कोरोना संक्रमित मिले थे। उन्हें बर्डपुर स्थित आइसोलेशन वार्ड में शिफ्ट कर दिया गया है।
आंकड़ों पर एक नजर
अब तक पाए संक्रमितों की संख्या 183
बीमारी से ठीक हुए लोगों की संख्या 148
एक्टिव मरीज जिनका इलाज चल रहा है 28
जिले में अब तक संक्रमण से मृतकों की संख्या सात