फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: आबादी में शराब की दो कंपोजिट दुकानें खुलीं, ग्रामीणों में आक्रोश

विज्ञापन
विज्ञापन
ढेबरुआ। बढ़नी बाजार में वार्ड नंबर तीन एवं आठ में बियर एवं अंग्रेजी शराब की दो दुकान मध्य आबादी में खुलने को लेकर लोग विरोध कर रहे हैं। दुकान हटवाने के लिए पूर्व में एसडीएम को ज्ञापन दिया गया था। उसके बावजूद मध्य आबादी में शराब की कंपोजिट दुकान खुलने से वार्ड-तीन व आठ के लोगों में रोष है।
विज्ञापन

नगर पंचायत बढ़नी के वार्ड नंबर-आठ स्टेशन रोड एवं वार्ड-तीन रेलवे के संपर्क फाटक के पास धनी आबादी के बीच में अंग्रेजी शराब एवं बियर की कंपोजिट दुकान पर सुबह से रात्रि में दुकान बंद होने तक शराब पीने वालों की भीड़ लगी रहती है।
वार्डवासी वार्ड नंबर तीन एवं वार्ड नंबर आठ के कंपोजिट शराब की दुकान के पास 50 मीटर के अंदर विद्यालय, अस्पताल एवं मंदिर है। वार्ड वासी डॉ. नदीम, अहमद, चंदा मौर्या, ज्योति कश्यप, आफरीन खातून, तनवीर आलम, सैफुल निशा, फूलमती, ममता गौतम आदि ने जिलाधिकारी कार्यालय में ज्ञापन दिया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें