फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: दो बाइकों में टक्कर, एक गंभीर रूप से घायल

Sun, 15 Mar 2026 12:21 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
बढ़नी। ढेबरुआ थाना क्षेत्र में एनएच-730 पर नहर के पास ओवरटेक के दौरान दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे में एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, दुधवानिया डीह निवासी आकाश (20) पुत्र रामअचल ट्रक को ओवरटेक करने की कोशिश कर रहे थे। इसी दौरान सामने से आ रही दूसरी बाइक से उनकी टक्कर हो गई। हादसे में आकाश के सिर में गंभीर चोट आई, जबकि मोहित (18) पुत्र अजय कुमार बाल-बाल बच गया।
वहीं, बलरामपुर जनपद के बिजुआ कला निवासी अब्दुल अजीज (41) अपनी पत्नी के साथ बाइक से लौट रहे थे। हेलमेट पहनने के कारण उन्हें मामूली चोट आई हैं।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बढ़नी पहुंचाया, जहां चिकित्सक ने आकाश की हालत गंभीर देखते हुए उसे मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। पुलिस ने दोनों बाइकों को कब्जे में ले लिया है। घायल युवक को प्राथमिक उपचार के लिए बढ़नी पीएचसी ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसकी हालत गंभीर देखते हुए जिला मुख्यालय स्थित मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया।
विज्ञापन

इस संबंध में ढेबरुआ थाना प्रभारी दुर्गा प्रसाद ने बताया कि सूचना मिलने पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घायलों को पुलिस वाहन से प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बढ़नी पहुंचाया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें