फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: युवक पर पाॅक्सो एक्ट में रिपोर्ट दर्ज

Sun, 15 Mar 2026 12:20 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
इटवा। मिश्रौलिया थाना क्षेत्र के एक गांव की महिला ने एक युवक पर नाबालिग पुत्री से छेड़खानी, मारपीट और गाली-गलौज करने का आरोप लगाया है। इस संबंध में महिला ने शनिवार को थानाध्यक्ष मिश्रौलिया को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने आरोपी शमशेर (35) के खिलाफ पॉक्सो एक्ट सहित अन्य संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

महिला की तहरीर के अनुसार, उसकी 12 वर्षीय बेटी शनिवार सुबह करीब 7:30 बजे गांव से दूर स्थित एक पुल के पास से गुजर रही थी। इसी दौरान आरोपी शमशेर साइकिल से वहां पहुंचा और बच्ची को साइकिल पर बैठने के लिए कहा। मना करने पर आरोपी ने उसका हाथ पकड़कर छेड़खानी शुरू कर दी और जबरन साइकिल पर बैठाने की कोशिश की। पीड़िता के शोर मचाने पर आरोपी ने गाली-गलौज करते हुए उसकी पिटाई भी की। थानाध्यक्ष राजेश कुमार तिवारी ने बताया कि मामले में आरोपी के खिलाफ पाॅक्सो एक्ट सहित अन्य संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है और आगे की कार्रवाई की जा रही है। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें