बांसी। कोतवाली क्षेत्र के बांसी-धानी मार्ग पर शुक्रवार को बिशुरनपुर मुस्तहकम गांव के पास एक ई-रिक्शा और बाइक के बीच टक्कर हो गई। इस हादसे में बाइक पर सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
जानकारी के अनुसार, विशुनपुर मुस्तहकम गांव निवासी सिद्धार्थ चौबे और संदीप पासवान एक बाइक से बांसी की तरफ आ रहे थे। इसी दौरान तेज रफ्तार जा रही ई-रिक्शा ने टक्कर मार दी और टक्कर मारने के बाद फरार हो गया। हादसे में दोनों घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है।
इस संंबंध में प्रभारी निरीक्षक बांसी संतोष कुमार तिवारी ने कहा है कि अभी किसी तरफ से कोई तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।