फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: 45 लाख के केले के साथ दो गिरफ्तार

Tue, 09 Jun 2026 12:50 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
कपिलवस्तु। नेपाल के गुलरिया पुलिस ने बरदिया में कस्टम शुल्क बचाकर लाए गए सामान के साथ दो भारतीय कलीम खान (20) और रिजवान अंसारी (22) को सोमवार को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

पुलिस ने भारत से गैर-कानूनी तरीके से लाए गए 3,790 दर्जन कच्चे केलों के साथ दो पिकअप वैन और एक बाइक जब्त की है। इसके बाद मामले की जांच कर रही है।
जिला पुलिस ऑफिस के सूचना अधिकारी रेशम बोहरा ने बताया कि सामान ला रहे भारत के बहराइच जिले के फकलपुर के कलीम खान और रिजवान अंसारी को गिरफ्तार किया गया है। उन्होंने बताया कि मधुबन नगर पालिका के वार्ड 8 के एक गोदाम में भारत से गैर-कानूनी तरीके से लाए गए और कस्टम से बचकर छिपाए गए किराने का सामान भी मिला।
पुलिस ने केले की तस्करी में शामिल दो पिकअप वैन और एक बाइक जब्त की है। इनकी अनुमानित कीमत लगभग 44.5 लाख बताई जा रही है। इसे राजापुर कस्टम ऑफिस, गुलरिया, बर्दिया के सुपुर्द कर दिया गया है। संवाद ा
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें