ढेबरूआ। एसएसबी 50वीं वाहिनी की सीमा चौकी बढ़नी की विशेष गश्ती टीम को बड़ी सफलता मिली। टीम ने नेपाल की ओर से आ रहे बाइक सवार बलराम और अंकित को दबोच लिया। उनके कब्जे से 240 बोतल नेपाली शराब बरामद की गई। उन्हें कस्टम के सुपुर्द कर दिया गया।
जानकारी के अनुसार, बीओपी प्रभारी सहायक कमांडेंट संजय केपी के नेतृत्व में गठित विशेष गश्ती दल ने ढेबरुआ चौराहे के उत्तर धर्मकांटे के पास जांच के दौरान बाइक से आ रहे दो युवक संदिग्ध हाल में नजर आए। टीम ने उन्हें रोककर तलाशी ली तो उनके पास गत्ते में रखी 240 बोतल नेपाली शराब (प्रत्येक 300 मिली लीटर) बरामद की। इसकी कुल मात्रा लगभग 72 लीटर है।
पूछताछ में आरोपियों ने अपनी पहचान बलराम यादव निवासी ग्राम घरुआर थाना ढेबरुआ और अंकित भूज ग्राम सिरसिहवा कपिलवस्तु, थाना कृष्णा नगर नेपाल बताया। उन्होंने बताया कि यह शराब नेपाल के सिरिसिया गांव से लाई जा रही थी और भारत के ढेबरुआ गांव के एक व्यक्ति को पहुंचानी थी। संवाद