बरहज। समाजवादी पार्टी कार्यकर्ता शनिवार को तहसील पहुंचे। जहां सभी ने एसडीएम विपिन कुमार द्विवेदी को चार सूत्रीय ज्ञापन देते हुए समस्याओं के निस्तारण की मांग किया।
विधानसभा अध्यक्ष रामबहादुर यादव के नेतृत्व में कार्यकर्ता तहसील पहुंच एसडीएम को ज्ञापन दिए। ज्ञापन में कहा गया है कि तीन अप्रैल को भीषण अग्निकांड में किसानों की खेताें में खड़ी फसल जलकर राख हो गई। वहीं रिहायशी झोपड़ी भी जल गई है। कार्यकर्ताओं ने टीम गठित कर नुकसान की भरपाई कराने की मांग किया है। जबकि तहसील परिसर में फायर ब्रिगेड की गाड़ी हर समय उपलब्ध होने के लिए सुनिश्चित कराने की मांग किया है। कार्यकर्ताओं का कहना था कि मांग पूरी न होने पर आंदोलन किया जायेगा। मौके पर गेनालाल यादव, वीरेंद्र गुप्त, राजन मिश्र, वीरेंद्र चौधरी, राजेंद्र यादव, पंकज यादव, अभिनव यादव, सतेंद्र यादव, पंकज यादव, देशराज, गुड्डु यादव, मोहन यादव, भीम कुमार, रामयोगेंद्र भारती आदि मौजूद रहे।