संवाद न्यूज एजेंसी
सिद्धार्थनगर। एसएसबी 43वीं वाहिनी ने रविवार को अलग-अलग स्थानों से एक साइकिल और बाइक सहित पांच बोरी यूरिया बरामद की।
इसके साथ दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया। दोनों यूरिया नेपाल लेकर जा रहे थे। पूछताछ के बाद बरामद खाद के साथ कस्टम को सुपुर्द कर दिया है।
सीमा पर अवैध रूप से उर्वरक की तस्करी रोकने के लिए एसएसबी की ओर से विशेष सर्च आपरेशन चलाया जा रहा है। इसी क्रम में सीमा चौकी ककरहवा के सीमा स्तंभ संख्या 543/1 के समीप देखा कि एक व्यक्ति साइकिल पर बोरी लादे भारत से नेपाल की तरफ जा रहा है।
संदेह के आधार पर नाका दल ने उसको रोककर पूछताछ की। उसने अपना नाम अब्दुल सलाम निवासी ओढ़वलिया जिला रूपेनदेई (नेपाल) बताया। वह अवैध रूप से तीन बोरी डीएपी भारत से नेपाल लेकर जा रहा था। वहीं, दूसरी ओर सीमा चौकी कपसिहवा के गश्ती दल ने सीमा स्तंभ संख्या 559 के समीप देखा कि एक व्यक्ति बाइक पर बोरी लादे नेपाल के तरफ जा रहा है।
उसने जैसे ही गश्ती दल को देखा बोरी फेंक नेपाल की तरफ भागने लगे। दल द्वारा पीछा कर उसे पकड़ लिया गया। मौके से दो बोरी यूरिया बरामद हुई।
पूछताछ में उसने अपना नाम अनिल बनिया निवासी परैया महाराजगंज, जिला कपिलवस्तु (नेपाल) बताया। बरामद खाद सहित आरोपियों को खुनुवां कस्टम के सुपुर्द कर दिया गया।क