फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: प्रतिबंधित पशु की हत्या के आरोप में दो गिरफ्तार

Mon, 18 Dec 2023 02:21 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
गोल्हौरा। स्थानीय थाना क्षेत्र के करही खास गांव में प्रतिबंधित पशु की हत्या करने का मामला प्रकाश में आया है। पुलिस ने मौके से बोगदा, छूरी व एक प्रतिबंधित पशु को बरामद किया। साथ ही दो आरोपियों को पकड़ लिया। पूछताछ करने के बाद उनके खिलाफ गोवध अधिनियम के तहत केस दर्ज करके न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया है। घटना शनिवार रात की बताई जा रही है।
विज्ञापन


एसओ गोल्हौरा अजय नाथ कनौजिया ने बताया कि शनिवार रात मुखबिर से सूचना मिली कि क्षेत्र के करही खास गांव में प्रतिबंधित पशु का वध किया जा रहा है। सूचना पर मौके पर टीम के साथ पहुंच गए। यहां पर एक गोवंश मिली। साथ ही मौके से एक छूरी व एक बोगदा बरामद किया गया। दो लोगों को मौके से पकड़ा गया।
पूछताछ में उन्होंने अपनी पहचान अनरुल्लाह निवासी करहीखास थाना गोल्हौरा व अब्दुल सत्तार निवासी नेबुहवा टोला कनई थाना इटवा बताया है। थाने पर लाकर पूछताछ किया गया। दोनों के खिलाफ पशु क्रूरता अधिनियम के तहत केस दर्ज किया गया। दोनों को न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया, जहां से दोनों को जेल भेज दिया गया। दोनों अभियुक्त गोवध करके मांस बेंच रहे थे। हालांकि पुलिस ने अन्य किसी अवशेष बरामदगी से इन्कार किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें