फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: ढाई साल बाद भी ‘हर घर जल’ की राह अधूरी

Sun, 14 Jun 2026 01:22 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
औराताल। जल जीवन मिशन के तहत हर घर तक शुद्ध पेयजल पहुंचाने की महत्वाकांक्षी योजना की डुमरियागंज ब्लॉक क्षेत्र में रफ्तार सुस्त है। करीब ढाई से तीन वर्ष पहले शुरू हुई योजना के तहत 58 ग्राम पंचायतों में कार्य प्रारंभ किया गया था लेकिन अधिकांश गांवों में निर्माण कार्य अब भी अधूरा है। इससे ग्रामीणों में नाराजगी बढ़ रही है और योजना के क्रियान्वयन पर सवाल उठ रहे हैं।
विज्ञापन

योजना के तहत बोरिंग, पंप हाउस, बाउंड्रीवाॅल, ओवरहेड टैंक और ऑपरेटर रूम का निर्माण कराया जाना था। ग्रामीणों का कहना है कि कई गांवों में बाउंड्रीवाॅल का निर्माण अधूरा है तो कहीं पंप हाउस ही नहीं बन पाए हैं। सबसे महत्वपूर्ण ओवरहेड टैंक का निर्माण भी सीमित स्थानों पर ही पूरा हो सका है। ऐसे में हर घर तक नियमित जलापूर्ति का लक्ष्य अभी दूर नजर आ रहा है।
ग्रामीण नितिन त्रिपाठी, ओमशंकर मिश्रा, योगेश यादव और अमन प्रताप सिंह का कहना है कि योजना पूरी होने पर लोगों को शुद्ध पेयजल का लाभ मिलेगा लेकिन जिस गति से काम चल रहा है, उससे इसके जल्द पूरा होने की उम्मीद कम दिखाई दे रही है।
विज्ञापन

जल निगम के सहायक अभियंता संजय जायसवाल ने बताया कि कार्य पूरा करने की मूल समय सीमा दिसंबर 2024 थी। निर्माण एजेंसियों के अनुरोध पर इसे पहले मार्च 2025 तक बढ़ाया गया और बाद में एक बार फिर समय विस्तार दिया गया। उनका कहना है कि शेष कार्य तेजी से कराए जा रहे हैं और सभी इकाइयों को जल्द संचालित करने का प्रयास किया जा रहा है।
अधिकारी के अनुसार, डुमरियागंज ब्लॉक में अभी तक केवल महोखवा गांव में नियमित जलापूर्ति शुरू हो सकी है। जिन स्थानों पर ओवरहेड टैंक का निर्माण नहीं हो पाया है, वहां सीधे बोरिंग के माध्यम से पानी की आपूर्ति की जा रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें