फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: शॉर्ट सर्किट से लगी आग दो एकड़ गेहूं की फसल जली

विज्ञापन
विज्ञापन
चनुकी। लार थाना क्षेत्र के मेहरौना में बुधवार की दोपहर शॉर्ट सर्किट से निकली चिंगारी से गेहूं की फसल में आग लग गई, जिसके चलते दो एकड़ गेहूं की फसल जल कर राख हो गया। सूचना पर दमकल की गाड़ी पहुंची लेकिन मौके पर नहीं पहुंच सकी। लोगों के सहयोग से आग पर काबू पाया जा सका।
विज्ञापन

दोपहर में बिजली के तार में स्पार्किंग निकली चिंगारी खड़ी गेहूं की फसल पर गिरी और आग लग गई। अगल बगल के लोग मौके पर पहुंच आग बुझाने में लग गए। वहीं कुछ लोग ट्रैक्टर मंगा कर खेत में जोताई करने लगे तब जा कर आग और काबू पाया गया। फायर ब्रिगेड की गाड़ी आई लेकिन घटना स्थल तक नहीं पहुंच सकी। आग की चपेट में मेहरौना के सरफुद्दीन, शौकत, अनवर और मंगरू की लगभग दो एकड़ फसल जल गई। आग लगने की सूचना पर मेहरौना चौकी प्रभारी धर्मेंद्र सिंह, सिपाही मिठाईलाल यादव और लेखपाल अभिनंदन कुमार मौके पर पहुंच जानकारी लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें