ककरहवा। मोहाना पुलिस ने रविवार को क्रिकेट खेलने के विवाद में हत्या के प्रयास के मामले में वांछित 10-10 हजार के दो इनामी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। मुखबिर की सूचना पर एसओ मोहाना जितेंद्र कुमार सिंह की टीम ने नेपाल सीमा से सटे झंगटी मोड़ के पास से लीला डिहवा निवासी चाटू उर्फ राजेंद्र और रामकरन को गिरफ्तार किया।
पूछताछ करने के बाद उन्हें कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया है। सीओ सदर विश्वजीत सौर्यान ने जानकारी देते हुए बताया कि क्षेत्र में दोनों के ऊपर हत्या के प्रयास सहित विभिन्न धाराओं में प्राथमिकी दर्ज थी और दोनों पुलिस गिरफ्त से दूर थे। इनकी गिरफ्तारी के लिए टीम लगी थी। संवाद