फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: सीजन का सबसे ठंडा दिन रहा मंगलवार

Wed, 17 Jan 2024 12:37 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
शहर के हाइडिल तिराहे पर कोहरे के दौरान आते जाते लोग। - फोटो : शहर के हाइडिल तिराहे पर कोहरे के दौरान आते जाते लोग।
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। मौसम विभाग के रिकॉर्ड में मंगलवार को अति शीत दिवस के रूप में दर्ज किया गया। न्यूनतम तापमान 8.2 एवं अधिकतम तापमान 13.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। कोहरा इतना घना रहा कि दिन में धूप नहीं निकली और गलन से लोग ठिठुरते रहे। ठंड का आलम ऐसा रहा कि लोग घरों व दफ्तरों में ठिठुरते रहे। शाम होते ही ठंड की मार पड़ी तो शहर-कस्बों की बाजारों में सन्नाटा नजर आने लगा।
विज्ञापन

मौसम विशेषज्ञों के अनुसार मंगलवार को अधिकतम तापमान 13.2 डिग्री सेल्सियस सामान्य तापमान 20 डिग्री सेल्सियस से करीब सात डिग्री कम रहा, जबकि न्यूनतम तापमान भी दस डिग्री कम 8.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। इस कारण अति शीत दिवस का मौसम बन गया। दिन में धूप नहीं हुई तो घरों व दफ्तरों में रूम हीटर और अलाव के सहारे लोगों ने ठंड से राहत ली। माधव प्रसाद त्रिपाठी मेडिकल कॉलेज एवं रेलवे स्टेशन पर अलाव के सहारे यात्रियों को राहत मिली, जबकि अन्य स्थानों पर लोग खुद ही अलाव का इंतजाम कर रहे हैं। दिन भर अलाव के पास लोग बैठे रहे, जबकि बच्चों, बुजुर्गाें को घर से बाहर नहीं निकलने की सलाह दी जा रही है। ठंड का असर देखते हुए परिषदीय विद्यालयों की छुट्टी कर दी गई है, जबकि माध्यमिक विद्यालयों में पढ़ाई का समय सुबह 11 से दोपहर 3 बजे तक कर दिया गया है। जिला कारागार में सुबह-शाम टहलने वाले कैदियों बंदियों को रोक दिया गया है ताकि वे ठंड की चपेट में न आएं।
शहर के हाइडिल तिराहा, साड़ी तिराहा एवं बांसी तिराहा रात आठ बजे ही सन्नाटा छा गया, क्योंकि लोग शाम होते ही गलन से बचने की अपने अपने घर की ओर चले गए। घरों में भी पानी की तासीर इतनी ठंडी रही कि लोग रसोई व नहाने धोने के लिए पानी गर्म करना पड़ रहा है। रात में भी लोग कभी रूम हीटर, ब्लोअर का इस्तेमाल कर रहे हैं तो कभी अलाव जला रहे हैं। डॉक्टरों के अनुसार ठंड से लगातार रूम हीटर के पास रहना नुकसान दायक है इसलिए लोग रूम हीटर को एक घंटे बाद बंद कर देते हैं ताकि नुकसान न हो।
विज्ञापन

राज्य कृषि मौसम केंद्र के प्रभारी अतुल कुमार सिंह ने हवा की दिशा पूर्व हो गई, लेकिन घना कोहरा के कारण तापमान कम हो गई है। हालांकि, पूर्व हवा के कारण तापमान में आंशिक बढ़ोतरी का पूर्वानुमान है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें