संवाद न्यूज एजेंसी
धेंसा। नौगढ़ ब्लॉक क्षेत्र के साहा, मनोहरी, जुडीकुइयां, जोगीबारी, खेतवल मिश्र में लगा नलकूप छह दिन से 11 हजार केवीए का विद्युत तार गिरने के कारण बंद पड़ा है।
लोगों ने नलकूप न चलने की सूचना सिंचाई विभाग व बिजली विभाग के जेई को दी लेकिन समस्या का समाधान नहीं हो सका। इस वजह से सैकड़ों किसानों को गेहूं की सिंचाई में परेशानी हो रही है। अधिकांश किसानों को गेहूं की बुआई किए 30-35 दिन हो गए हैं लेकिन विभागीय अधिकारियों की उदासीनता के कारण खेत की सिंचाई नहीं हो पाई है।
मुन्ना लाल गौड़, प्रेम चंद, प्रताप नारायण शुक्ल, ओम प्रकाश व अन्य ने विद्युत विभाग से तार ठीक कराने की मांग की है। नगरा पावर हाउस के जेई राजीव सिंह से बात करने की कोशिश की गई लेकिन उनका फोन नहीं लगा।Ň