फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: बांसी में दो दिन से लापता मजदूर का राप्ती नदी किनारे मिला शव

विज्ञापन
.गुड्डू। फाइल फोटो
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बांसी। बांसी कोतवाली क्षेत्र से दो दिन पहले शाम को घर से निकले मजदूर का शव शुक्रवार की सुबह नरकटहा में राप्ती नदी के किनारे मिला है। पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मजदूर के मौत की खबर मिलने के बाद से परिवार के लोगों का रो-रोकर बुरा हाल है। मृतक गुड्डू का एक बेटा और दो बेटियां हैं।
बांसी के नरकटहा आंबेडकर नगर वार्ड निवासी 30 वर्षीय गुड्डू पुत्र अशोक बुधवार की शाम घर से निकला था। इसके बाद वह घर नहीं लौटा। काफी देर तक जब युवक नहीं लौटा तो परिजन उसकी तलाश में लगे थे। गुड्डू मजदूरी करके परिवार का जीविकोपार्जन कर रहा था। सुबह कुछ लोगों ने नदी के किनारे शव देखकर पुलिस को सूचना दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

शव को देखते ही लोगों ने उसे पहचान लिया और परिजनों को भी सूचना दे दी। शव के दोनों तरफ गाल व गले में घाव था तथा एक आंख भी नहीं थी। लोगों का अनुमान है कि किसी जंगली जानवर ने शव को क्षति पहुंचाई है। युवक के साथ दुर्घटना को लेकर लोग तरह-तरह की आशंका व्यक्त कर रहे हैं।
घटना की जानकारी होने के बाद से गुड्डू की पत्नी का रो-रोकर बुरा हाल है। कोतवाल रामकृपाल शुक्ल ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें