फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: सड़क किनारे की मिट्टी में धंसा ट्रक का पहिया, टला हादसा

Sat, 26 Sep 2026 12:30 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
- सोहेलवा गांव के पास सड़क किनारे धंसा ट्रक, चालक की सूझबूझ से टला हादसा
विज्ञापन

- कुछ देर जाम जैसी स्थिति बनी, स्थानीय लोग ट्रक निकालने में जुटे
संवाद न्यूज एजेंसी
औराताल। बांसी-डुमरियागंज मार्ग पर सोहेलवा गांव के पास शुक्रवार को लगातार बारिश के कारण सड़क किनारे की मिट्टी धंसने से ट्रक का पहिया उसमें फंस गया। ट्रक चालक की सूझबूझ से बड़ा हादसा होने से बच गया।
ट्रक संख्या बीआर 03 जीसी 0949 पर सर्फ लदा था। डुमरियागंज की ओर से बांसी जाते समय सोहेलवा गांव के पास ट्रक का अगला पहिया सड़क किनारे की पटरी पर चला गया। बारिश के कारण मिट्टी दलदल में तब्दील होने से पहिया उसमें धंस गया और ट्रक झाड़ियों की ओर झुक गया। ट्रक के पलटने की आशंका बनी रही लेकिन चालक ने समय रहते वाहन को नियंत्रित कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

घटना के बाद मार्ग पर कुछ देर जाम जैसी स्थिति बनी रही। स्थानीय लोग ट्रक को बाहर निकालने में जुटे रहे। स्थानीय लोगों के मुताबिक लगातार बारिश के कारण सड़क किनारे की मिट्टी कमजोर हो गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें