फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: मिस फील्ड और बल्लेबाजों की चूक से गई ट्राॅफी ः हर्षस

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सिद्धार्थनगर। वीरेंद्र ग्रामीण स्टेडियम में चल रहे 10 दिवसीय गौतम बुद्ध ऑल इंडिया क्रिकेट टूर्नामेंट के फाइनल मुकाबला में मेजबान टीम को शिकस्त मिली। कप्तान हर्ष उपाध्याय ने कहा कि लगातार गिर रही विकेट के साथ फील्डिंग में भी बेहतर प्रदर्शन न होने से टीम को ट्राॅफी गंवानी पड़ी।
सिद्धार्थनगर क्रिकेट एसोसिएशन की टीम के कप्तान ने बताया कि लगातार मैच में जीत मिलने के बाद फाइनल मुकाबले भी खिलाड़ियों को आसान लगा, जिसका परिणाम यह हुआ कि फाइनल मुकाबले में ट्राॅफी गंवानी पड़ी। कप्तान ने बताया कि टास हारने के बाद शुरुआत बेहतर रही। चौथे ओवर में दोनों ओपनर बल्लेबाजों ने 55 रनोंं की पारी खेल ली थी। उसके बाद स्ट्राइक पर बल्लेबाजी कर रहे मानस सिंह की एक गलत बैक फुट पंच से बाॅलर ने बोल्ड मार दिया। उसके बाद अगले 13 ओवर में छह विकेट गंवानी पड़ी। इससे 13 ओवर में 100 रन ही टीम के लिए सभी खिलाड़ी बना पाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

अगले सात ओवर में खिलाड़ियों ने बेहतर प्रदर्शन किया, जिससे विकेट गिरने के बावजूद 18.5 ओवर में 6 विकेट गंवाकर 132 रन पर सिमट गए। टीम के बाॅलरों ने गेंदबाजी में बेहतर प्रदर्शन किए। इससे दिल्ली की टीम के ओपनर बल्लेबाज को पहले ओवर की दूसरी गेंद पर आउट करके पवेलियन भेज दिया। उसके बाद विकेट गिरने का सिलसिला जारी रहा। 13 ओवर में 65 रन के निजी स्कोर पर दिल्ली की पांच विकेट गिर गई। इससे खिलाड़ी खेल को आसान समझने लगे, जबकि छठे व सातवें विकेट के लिए दिल्ली की तरफ से आए बल्लेबाज मैच को निर्णायक स्थिति पर ले गए, जबकि इस दौरान टीम के खिलाड़ियों ने कई गेंद मिस फील्ड की, जिससे जीते हुए मैच काे गंवाना पड़ा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें