प्रदेश के दो जगहों पर पटरी से खंभा और सिलिंडर रखे जाने से अलर्ट हुआ रेल प्रशासन
रेल पटरियों के निगरानी के साथ आस-पास बैठे लोगों से भी होगी पूछताछ
संवाद न्यूज एजेंसी
सिद्धार्थनगर। एक सप्ताह के भीतर दो स्थानों पर रेल की पटरियों पर खंभा और सिलिंडर रखे जाने के बाद रेल प्रशासन विशेष सतर्कता बरता रहा है। अराजक तत्वों ने दोनों स्थानों पर हादसा कराने की कोशिश की थी, लेकिन सतर्कता के कारण उनकी मंशा पूरी नहीं हुई। अब रेल प्रशासन ने पटरियों की निगरानी करने के लिए टीम गठित करने का निर्णय किया है। अब ट्रेनों के गुजरने से पहले पटरी पर ट्राॅली दौड़ाई जाएगी ताकि कोई भी सामान रखा तो पहले ही पता चल जाए।
रामपुर जिले के उत्तराखंड के बार्डर से सटे कॉलाेनी के पीछे से गुजर रही रेलवे लाइन पर टेलीकॉम का पुराना सात मीटर लंबा खंबा रखा हुआ था। जबकि उसी समय दून एक्सप्रेस ट्रेन गुजर रही थी, जिससे इमरजेंसी ब्रेक मारकर बड़ा हादसा नहीं हुआ, जबकि दो दिन पहले प्रयागराज मंडल के कानपुर सेंट्रल व प्रयागराज के बीच प्रेमपुर स्टेशन पर लगभग पांच किलो भरा सिलेंडर रखा गया था, जिसे लोको पायलट की सुझबुझ से घटना को टाला गया। पटरी पर इस तरह के रखे गए अप्रिय सामानों को लेकर रेलवे विभाग सजगता दिखा रहा है। जिस क्रम में रेलवे टीम का गठन करके पटरियों का निरीक्षण कराएगा ताकि बड़ा हादसा होने से रोका जा सके।
कोट
रेलवे पटरियों का औचक निरीक्षण किया जाता है। दो जगहों पर ट्रेन हादसे की साजिश में पटरी पर रखे गए सामानों को देखते हुए और पैनी नजर रखी जा रही है। प्रतिदिन निरीक्षण के लिए भी पत्र जारी किया गया है। टीम के सदस्य पैदल गश्त करने के साथ ट्राली के माध्यम से भी निगरानी करेंगे।
-रामपाल सिंह, सीनियर सेक्शन इंजीनियर