फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जलियांवाला बाग के शहीदों को किया नमन

विज्ञापन
विज्ञापन
जलियांवाला बाग के शहीदों को किया नमन
विज्ञापन

बांसी। राजकीय महाविद्यालय पचमोहनी में बृहस्पतिवार को भारत रत्न डॉ. आंबेडकर व भगवान महावीर की जयंती मनाई गई। साथ ही आजादी का अमृत महोत्सव कार्यक्रम की शृंखला में जलियांवाला बाग कांड में जान गंवाने वाले शहीदों को नमन किया गया।
प्राचार्य डॉ. महेंद्र प्रकाश ने कहा कि डॉ. आंबेडकर जैसे महापुरुष बहुत कम जन्म लेते हैं। उनके द्वारा लिखित संविधान ही नहीं, बल्कि आर्थिक, राजनीतिक, सामाजिक मुद्दों पर उनके लेख आज भी शोध को दिशा देने का कार्य कर रहे हैं। छात्रा रुक्मणि द्विवेदी ने डॉ. आंबेडकर के आर्थिक विचारों पर बात रखते हुए बताया कि केन्द्र व राज्य के आर्थिक संबंधों के आधार की रूपरेखा डॉ. आंबेडकर ने अपने थीसिस में पहले ही बना दी थी। कीर्ति राय, प्रदीप कुमार व पवन पांडेय ने आंबेडकर के जीवन संघर्ष, शिक्षा और उनकी कानूनी जानकारी को सभी के समक्ष रखा। प्राध्यापिका प्रियंका गोंड ने कहा कि बाबा साहब के आदर्शों के बारे में हर किसी को जानने की कोशिश करनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्राध्यापक दिलीप कुमार ने बताया कि आजादी के लिए चलाये जा रहे संग्राम व रॉलेट एक्ट का विरोध कर रहे निहत्थों पर अंग्रेजों द्वारा की गई गोलीबारी उनके लिए काला अध्याय है। डॉ. दीपेंद्र सिंह ने बाबा साहब के संघर्षों पर ध्यान देने की बात कहीं और बताया कि राष्ट्र निर्माण की भूमिका में डॉ. आंबेडकर योगदान अतुलनीय है। आंबेडकर ने अपने विद्वता से भारत में लैंगिक समानता, स्वच्छता, आर्थिक संभावनाओं, स्वास्थ्य व आधुनिकता के द्वार खोले। इस दौरान शिक्षक और छात्र-छात्राएं मौजूद रहें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें