फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निकायों में लागू होगी पारदर्शी व्यवस्था : उपेंद्र

Sun, 26 Nov 2017 10:35 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
उसका में चुनावी सभा को संबोधित करते वन मंत्री उपेंद्र तिवारी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
उसका बाजार। नगर पंचायत चुनाव को लेकर आखिरी दिनों में सभी दलों ने पूरी ताकत झोंक दी है। इसी क्रम में रविवार को गांधी चबूतरे पर प्रदेश सरकार के वन राज्य मंत्री उपेंद्र तिवारी ने भाजपा प्रत्याशी मंजू जायसवाल के समर्थन में जनसभा को संबोधित किया। केंद्र व प्रदेश सरकार की उपलब्धियां गिनाते हुए भाजपा के पक्ष में वोट की अपील की।
विज्ञापन

कहा कि पिछली सरकार के कार्यकाल में जो विकास कार्य अवरुद्ध हो गया था, उसे वर्तमान सरकार ने गति दी है। बिना भेदभाव के विकास के लिए नगर निकाय चुनाव में भाजपा प्रत्याशी के पक्ष में मतदान कर यहां भी केंद्र और प्रदेश की तरह अपनी सरकार चुनें। कहा कि प्रदेश से माफिया राज समाप्त हो गया। भ्रष्टाचार पर अंकुश है। नगर निकाय चुनाव में भी पारदर्शी व्यवस्था लागू कर विकास कार्य नए सिरे से किया जाएगा। सभा को जिलाध्यक्ष रामकुमार कुंवर, श्यामधनी राही, रामजियावन मौर्य ने भी संबोधित किया। वहीं, गोपाल छापड़िया, शिवशरण चौरसिया, दिलीप चतुर्वेदी, निवर्तमान चेयरमैन हेमंत कुमार जायसवाल, रतनसेन सिंह, राकेश आर्या, गोपाल अग्रहरि, संदीप जायसवाल, पवन पांडेय, पन्नालाल यादव, दर्पण, संतोष आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें