फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: ट्रेनें स्थगित, मायूस होकर घर लौटे मुंबई के यात्री

विज्ञापन
रेलवे स्टेशन सिद्धार्थनगर पर ट्रेन का इंतजार करते यात्री। संवाद
विज्ञापन
-सुबह से ही रेलवे व रोडवेज का चक्कर लगाते रहे यात्री
विज्ञापन

-गोंडा तक जाने वाली ट्रेन में भीड़ से परेशान हुए यात्री
संवाद न्यूज एजेंसी
सिद्धार्थनगर। मुंबई तक जाने वाली पनवेल ट्रेन सहित कई ट्रेनों के निरस्त होने से यात्रियों की परेशानी बढ़ गई है। जानकारी के अभाव में यात्री स्टेशन तो आ रहे हैं, लेकिन ट्रेन का संचालन न होने की सूचना पाकर लौट जा रहे है।
मंगलवार को मुंबई के लिए गोरखपुर से सिद्धार्थनगर होते हुए ट्रेन का संचालन होता है। इस ट्रेन से मुंबई में मजदूरी करने वाले जिले सहित नेपाल के भी मजदूर जाते है, लेकिन मंगलवार को ट्रेन स्थगित होने से मुंबई जाने वाले 100 से अधिक यात्री मायूस होकर लौट गए।
विज्ञापन

गोरखपुर से होते हुए सिद्धार्थनगर रूट से मुंबई तक संचलित होने वाली पनवेल एक्सप्रेस ट्रेन सप्ताह में पांच दिन चलती है। यह ट्रेन इस रूट से शुरू होने पर मंगलवार व शुक्रवार को ही संचालित होती थी, जिसे बाद में बढ़ाकर पांच दिनों के लिए किया जाने लगा। ऐसे में जिले के ग्रामीण क्षेत्र सहित नेपाल बाॅर्डर के तराई क्षेत्र के सैकड़ों यात्री मंगलवार व शुक्रवार को ही मुंबई की यात्रा के लिए जाते हैं, लेकिन गोरखपुर के डोमिनगढ़ रेलवे स्टेशन पर कार्य होने से मुंबई तक जाने वाली पनवेल ट्रेन को नौ मई तक स्थगित कर दिया गया।
ऐसे में मंगलवार को रोजी-रोटी की तलाश में मुंबई जाने के लिए आए ग्रामीण क्षेत्र के मजदूर ट्रेन नहीं आने की सूचना पाकर मायूस होकर लौट गए। मुंबई जाने के लिए लोटन क्षेत्र से आए यात्री, सजीवन, राघव, बरसाती, गुंजन ने बताया कि गेंहू की कटाई हो जाने से कमाने के लिए मुंबई जाने के लिए घर से आए, लेकिन सिद्धार्थनगर स्टेशन पर आने से पता चला कि इस रूट से ट्रेन का संचालन स्थगित कर दिया गया है। इससे अब वापस जाना पड़ेगा। घर से कमाने जाने के लिए निकले थे, लेकिन ट्रेन का संचालन नहीं होने से अब वापस जाना पड़ेगा।

बाेले यात्री
मुंबई जाने के लिए घर से आए थे, लेकिन स्टेशन पर पता चला कि ट्रेन का संचालन नहीं हो रहा है। इससे अब घर वापस जाना पड़ रहा है। पहले पता होता तो घर से आते ही नहीं।
विज्ञापन

-राजेश, अलीगढ़वा

मुंबई रोजी-रोटी की तलाश में जाना है। लेकिन मुंबई जाने वाली ट्रेन पहले से ही स्थगित है। इससे गोंडा तक जाने वाली ट्रेन से गोंडा जाएंगे। वहीं से फिर मुंबई का ट्रेन पकड़ेंगे।
-आकाश, नेपाल
-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें