फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: तरणताल में प्रशिक्षण... मोटर खराब होने से बढ़ी परेशानी

Sat, 23 May 2026 12:26 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सिद्धार्थनगर। भीषण गर्मी के बीच स्पोर्ट्स स्टेडियम स्थित तरणताल में राज्य स्तरीय तैराकी प्रतियोगिता की तैयारियां जारी हैं, लेकिन तकनीकी समस्या खिलाड़ियों और प्रशिक्षकों के लिए चुनौती बन गई है। तरणताल की एक मोटर खराब होने से उसका नियमित संचालन प्रभावित हो रहा है। इसके बावजूद सीमित संसाधनों के सहारे प्रशिक्षण जारी रखा गया है।
वर्तमान में तरणताल में प्रतिदिन करीब 20 से 25 तैराक अभ्यास कर रहे हैं। आगामी राज्य स्तरीय तैराकी प्रतियोगिता को ध्यान में रखते हुए प्रशिक्षण कार्यक्रम लगातार संचालित किया जा रहा है। हालांकि, मोटर खराब होने के कारण पानी के प्रबंधन और संचालन में दिक्कतें सामने आ रही हैं।
विज्ञापन

तैराकी प्रशिक्षक सत्या त्रिपाठी ने बताया कि राज्य स्तरीय प्रतियोगिता की तैयारी चल रही है और खिलाड़ी नियमित अभ्यास कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि तरणताल की एक मोटर खराब हो गई है, जिससे संचालन प्रभावित हुआ है। फिलहाल व्यवस्था बनाए रखने के लिए एक छोटे पंप की मदद से पानी भरा जा रहा है, ताकि प्रशिक्षण बाधित न हो।
विज्ञापन

प्रशिक्षक के अनुसार मौजूदा व्यवस्था से काम चलाया जा रहा है, लेकिन प्रतियोगिता जैसे बड़े आयोजन के लिए पूरी तकनीकी व्यवस्था का सुचारु होना जरूरी है। समय रहते खराब मोटर की मरम्मत या नई व्यवस्था नहीं हुई तो आगे संचालन में और दिक्कतें आ सकती हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें