फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: जनगणना 2027 के द्वितीय चरण का प्रशिक्षण संपन्न

Thu, 30 Apr 2026 02:36 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
शाहपुर। डुमरियागंज नगर पंचायत में स्थित सभागार में जनगणना 2027 के द्वितीय चरण के तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का अंतिम दिवस व्यावहारिक अभ्यास के साथ संपन्न हुआ। अंतिम दिन प्रगणकों व प्रवेक्षकों ने फील्ड में जाकर भवन स्वामियों से जनगणना से जुड़े 33 बिंदुओं पर जानकारी एकत्र कर प्रशिक्षण में मिले अनुभव का व्यावहारिक प्रदर्शन किया। प्रशिक्षण का उद्देश्य जनगणना कार्य को त्रुटिरहित, पारदर्शी और प्रभावी बनाना रहा ताकि आगामी जनगणना प्रक्रिया को सुचारु रूप से संपन्न कराया जा सके।
विज्ञापन


अंतिम दिवस पर प्रतिभागियों को पांच अलग-अलग टोलियों में विभाजित कर नगर क्षेत्र के विभिन्न स्थानों पर भेजा गया, जहां उन्होंने घर-घर पहुंचकर निर्धारित प्रश्नों के आधार पर आवश्यक विवरण जुटाया। फील्ड सर्वेक्षण के लिए बनाई गई टोलियों को सफा इंटर कॉलेज, तहसील प्रांगण, ब्लॉक के पीछे, थाना रोड और तहसील रोड क्षेत्रों में भेजा गया। यहां प्रगणकों ने भवनों की स्थिति, परिवारों की संख्या, सदस्यों की जानकारी तथा अन्य आवश्यक सूचनाएं दर्ज कीं।
इस दौरान प्रशिक्षकों ने मौके पर पहुंचकर प्रतिभागियों को तकनीकी बारीकियों की जानकारी भी दी। प्रशिक्षण एवं सर्वेक्षण कार्य में अब्बास अली, बशीर फारूकी, अभिषेक कुमार, इम्तियाज अहमद, मनोज कुमार, शकील अहमद, पंकज अग्रहरि और मोहम्मद सलीम सहित अन्य प्रगणकों और प्रवेक्षकों की सहभागिता रही। प्रशिक्षक राहिब हुसैन व शकील अहमद ने प्रतिभागियों को जनगणना प्रक्रिया, प्रश्नावली के सही उपयोग, डाटा संकलन की विधि और फील्ड में आने वाली चुनौतियों से निपटने के संबंध में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने कहा कि जनगणना केवल आंकड़ों का संकलन नहीं बल्कि विकास योजनाओं की आधारशिला है। प्रशिक्षण के समापन पर प्रतिभागियों ने इसे उपयोगी बताते हुए कहा कि व्यावहारिक अभ्यास से कार्य की समझ और अधिक मजबूत हुई है। अधिकारियों ने उम्मीद जताई कि प्रशिक्षित प्रगणक आगामी जनगणना 2027 में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें