संवाद न्यूज एजेंसी
तुलसियापुर। रेलवे प्रशासन की ओर से शोहरतगढ़-परसा-बढ़नी खंड के मध्य इंजीनियरिंग कार्य किया जाना है।
इसके परिप्रेक्ष्य में ब्लॉक दिए जाने के कारण गोरखपुर से चलने वाली 75117 गोरखपुर-बढ़नी सवारी गाड़ी 23 जुलाई तक बढ़नी के स्थान पर सिद्धार्थनगर में यात्रा समाप्त करेगी।
इसी प्रकार बढ़नी से 23 जुलाई तक चलने वाली 75118 बढ़नी-गोरखपुर सवारी गाड़ी बढ़नी के स्थान पर सिद्धार्थनगर से चलाई जाएगी। उक्त जानकारी पूर्वोत्तर रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी पंकज कुमार सिंह ने प्रेस विज्ञप्ति में दी।