फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: श्रीगंगानगर के लिए चलेगी ट्रेन

Wed, 25 Feb 2026 12:53 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
बढ़नी। होली पर्व के मद्देनजर यात्रियों की सुविधा के लिए रेलवे श्रीगंगानगर गोरखपुर वाया बढ़नी होली विशेष साप्ताहिक ट्रेन चलाई जाएगी। निर्धारित तिथियों पर संचालित होने वाली इस ट्रेन से सीमावर्ती क्षेत्र के यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी।
विज्ञापन

मुख्य जनसंपर्क अधिकारी पंकज कुमार सिंह के अनुसार गाड़ी संख्या 04729/04730 श्रीगंगानगर गोरखपुर होली विशेष ट्रेन 26 फरवरी से 26 मार्च 2026 तक प्रत्येक बृहस्पतिवार को श्रीगंगानगर जंक्शन से चलेगी। वापसी में यह ट्रेन 27 फरवरी से 27 मार्च 2026 तक प्रत्येक शुक्रवार को गोरखपुर से संचालित होगी।
गाड़ी संख्या 04729 (अप) श्रीगंगानगर जंक्शन से दोपहर 1:25 बजे प्रस्थान शाम 4:30 बजे गोरखपुर पहुंचेगी। यह ट्रेन बढ़नी स्टेशन पर दोपहर 2:25 बजे पहुंचेगी तथा 2:27 बजे प्रस्थान करेगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें