फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: नोटिस पाने वाले सवा दो लाख मतदाताओं को 27 मार्च तक मौका

Wed, 25 Feb 2026 12:51 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सिद्धार्थनगर। विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण (एसआईआर) अभियान के तहत जिले में नॉन मैपिंग और नाम, उम्र व पता आदि में त्रुटि वाले 5,00,342 मतदाताओं को नोटिस दी गई थी। इन मतदाताओं से उनके पते और मतदान केंद्र से संबंधित विवरणों का सत्यापन कर सुनवाई की जा रही है।
इसके तहत अब तक 2,77,467 मतदाताओं की सुनवाई की जा चुकी है। शेष बचे 2,22,875 मतदाताओं के लिए 27 मार्च 2026 तक तक सुनवाई में शामिल होकर अभिलेखों के सत्यापन का मौका है। इसके बाद 10 अप्रैल 2026 को मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन किया जाएगा।
विज्ञापन

एसआईआर के तहत जिले के पांचों विधानसभा क्षेत्रों शोहरतगढ़ में 85,869, कपिलवस्तु में 1,27,502, बांसी में 84,830, इटवा में 95,979 और डुमरियागंज में 1,06,162 मतदाताओं को नोटिस दी गई थी। वर्तमान में नोटिस पाए इन मतदाताओं की सुनवाई सभी तहसीलों में चल रही है। सुनवाई के दौरान मतदाताओं से आवेदन के साथ पहचान और निवास से जुड़े साक्ष्य प्रस्तुत करने को कहा जा रहा है। इसमें आधार कार्ड, राशन कार्ड, बिजली बिल, मतदाता पहचान पत्र या अन्य वैध दस्तावेज शामिल हैं। मतदाताओं को नोटिस मिलने से ग्रामीण और शहरी इलाकों में चिंता का माहौल है।
विज्ञापन

कई मतदाताओं के नाम वर्षों से मतदाता सूची में दर्ज हैं, लेकिन अब उनसे नए सिरे से साक्ष्य मांगे जा रहे हैं। लोगों का कहना है कि सीमित संख्या में सुनवाई और दस्तावेजों की अनिवार्यता के चलते उन्हें परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें