फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: नेपाल में ट्रेलर पलटा, तीन घायल

Fri, 24 Apr 2026 11:39 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
खुनुवां। सीमा से सटे नेपाल के कपिलवस्तु जिले में शुक्रवार सुबह सड़क हादसे में ट्रेलर पलटने से तीन लोग घायल हो गए। हादसा सुबह करीब 10:00 बजे महाराजगंज नगरपालिका वार्ड नंबर दो बरगदा स्थित हुलाकी रोड सेक्शन पर बरगदीघाट पुल के पास हुआ। घायलों का भैरहवा मेडिकल कॉलेज में इलाज चल रहा है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, तौलिहवा से बहादुरगंज की ओर जा रहा खाली ट्रेलर अचानक अनियंत्रित हो गया और सड़क से लगभग 15 मीटर नीचे गिरकर पलट गया। हादसे में चालक समेत तीन लोग घायल हो गए। इनकी पहचान चालक जंग बहादुर गुरुंग (55) निवासी सुनवल नगरपालिका वार्ड नंबर चार, जिला नवलपरासी (पश्चिम), मिलन नेपाली (19), निवासी देवचुली नगरपालिका वार्ड नंबर दो, जिला नवलपरासी (बर्दघाट सुस्ता पूर्व) को सिर में हल्की चोट आई है। दीपक बीक (20) निवासी देवचुली नगरपालिका वार्ड नंबर दो जिला नवलपरासी (बर्दघाट सुस्ता पूर्व), जिनकी हालत सामान्य बताई जा रही है और उनके शरीर पर कोई बाहरी चोट नहीं पाई गई। हादसे के बाद स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को तुरंत उपचार के लिए भैरहवा मेडिकल कॉलेज भेजा गया। घटना के कारणों की जांच की जा रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें