शाहपुर। डुमरियागंज नगर क्षेत्र के मंदिर चौराहा, शाहपुर व बैदौला चौराहे पर आए दिन जाम से लोगों को घंटों जूझना पड़ रहा है। मंगलवार को भी लोग जाम से जूझते नजर आए।
शाहपुर चौराहे से चंद कदम दूर चौकी होने के बाद भी पुलिस वहां से नदारद है। वहीं, मंदिर चौराहा व बैदौला चौराहे पर भी पुलिस सहायता केंद्र खुला है, लेकिन ये बेमतलब साबित हो रहा है।
सोमवार को आंधी तूफान के बाद सड़कों पर पेड़ और बिजली के खंभा गिरने से करीब तीन घंटे जाम की स्थिति बनी रही। यही हाल मंगलवार को भी देखने को मिला। दोपहर करीब 12:00 बजे से दो बजे तक डुमरियागंज से बैदौला चौराहे तक लंबी जाम लगीं रहीं।
खैर इस बीच रुक-रुककर धीरे-धीरे वाहन आगे बढ़ रहे थे। यही हाल सुबह करीब 08:00 बजे नवीन मंडी गेट के सामने शाहपुर से सिंगार जोत मार्ग पर देखने को मिला। जाम से लोग घंटों जूझते रहे। इस बीच कई स्कूली वाहन भी जाम में जूझते नजर आए।
लोगों ने कहा डुमरियागंज नगर में आए दिन जाम से लोगों को घंटों जूझना पड़ता है, फिर भी जिम्मेदार ध्यान नहीं दे रहे हैं।
जमा की समस्या को लेकर पूर्व विधायक ने एसपी से की शिकायत डुमरियागंज नगर क्षेत्र के मंदिर चौराहा, शाहपुर व बैदौला चौराहे पर लगने वाले जाम की शिकायत पर पूर्व विधायक राघवेंद्र प्रताप सिंह ने एसपी से बात की। स्थानीय पुलिस की शिकायत करते हुए ट्रैफिक व्यवस्था सुधारने के लिए नगर के प्रमुख चौराहों पर ट्रैफिक पुलिस की तैनाती की मांग की है, जिससे आम लोगों को ट्रैफिक से निजात मिल सके।