शाहपुर। डुमरियागंज नगर पंचायत के व्यापारियों ने व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष सुगंध अग्रहरि के नेतृत्व में कॉमर्शियल सिलिंडर नहीं मिलने से परेशान होकर ज्ञापन सौंपते हुए सिलिंडर उपलब्ध कराए जाने की मांग उठाई।
उप जिलाधिकारी डुमरियागंज को संबोधित ज्ञापन नायब तहसीलदार विष्णु प्रसाद सिंह को सौंपते हुए व्यापार मंडल अध्यक्ष सुगंध अग्रहरि ने बताया कि विगत कई दिनों से कॉमर्शियल सिलिंडर नहीं मिल पा रहा है जिसकी वजह से छोटे-बड़े दुकानदार जो अपनी रोजी-रोटी चलाने के लिए घरेलू सिलेंडर इस्तेमाल कर रहे हैं। लेकिन घरेलू सिलिंडर पर चालान की कार्रवाई की जाने की हिदायत दी गई है। इसे लेकर व्यापारी आक्रोशित है।
उन्होंने कहा कि रोजी-रोटी के संकट को ध्यान में रखते हुए कॉमर्शियल सिलिंडर उपलब्ध कराया जाए जिससे दुकानदार जीवकोपार्जन कर सकें। इस मौके पर दुर्गा प्रसाद, रियाज अहमद, नजीर फारुकी, शराफातुल्लाह आदि रहे। संवाद