फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चचेरी बहनों ने नाले में लगाई छलांग, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
चचेरी बहनों ने नाले में लगाई छलांग, मौत
विज्ञापन

ढेबरुआ में कठेला जनूबी गांव में टोला ऊंचडीह का मामला
अमर उजाला ब्यूरो
परसा (सिद्धार्थनगर)। मां की डांट एक युवती और उसकी चचेरी बहन को इतनी बुरी लगी कि दोनों ने नाले में छलांग लगाकर जान दे दी। मामला ढेबरुआ थानाक्षेत्र के कठेला जनूबी गांव के टोला ऊंचडीह का है। यहां मंगलवार शाम दो चचेरी बहनों ने नाले में कूदकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम को भेजा है।
क्षेत्र की कठेला पुलिस चौकी के कठेला जुनूबी ग्रामसभा के ऊंचडीह टोले की रहने वाली सविता (19) पुत्री धनराज, शैल कुमारी (22) पुत्री परशुराम मंगलवार को शाम चार बजे सविता की मां के डांटने से नाराज होकर टोले के पास बह रहे सिकरी नाले में कूद गईं। परिजनों ने मंगलवार को काफी तलाश किया। मगर दोनों का कुछ पता नहीं चला। परेशान परिजनों ने डायल-112, ढेबरुआ थाना और कठेला पुलिस चौकी पर सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने भी प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिली। बुधवार दोपहर 12 बजे पुलिस ने गोताखोरों की मदद से दोनों की लाश घटना स्थल से 100 मीटर दूरी पर खोजा। मौके पर सीओ सुनील सिंह, एसएचओ तहसीलदार सिंह व कठेला चौकी प्रभारी राधारमण यादव भी पहुंचे। पुलिस ने दोनों लाशों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। एसएचओ ढेबरुआ तहसीलदार सिंह ने कहा कि दोनों चचेरी बहनों ने सिकरी नाले में कूदकर आत्महत्या कर ली थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

मां की डांट पर उठा लिया कदम
रवि शुक्ल
परसा। कठेला जुनूबी ग्रामसभा के ऊंचडीह टोले की रहने वाली दो चचेरी बहनों सविता और शैल कुमारी के सिकरी नाले में कूदकर जान देने की खबर से पूरा क्षेत्र स्तब्ध रह गया। इस घटना से सबसे अधिक दुखी मृतका सविता की मां अजोरा को हुई। क्योंकि उन्होंने ही दोनों चचेरी बहनों को देर से घर आने पर डांटा था। उन्होंने रोते हुए बताया कि सबिता तो उनकी बेटी थी ही, लेकिन उन्होंने अपनी जेठानी की अनुपस्थिति में शैलकुमारी को भी बेटी की तरह ही पाला था। मुझे नहीं मालूम था कि मेरे थोड़ी सी डांट पर ये दोनों इतना बड़ा फैसला ले लेंगी। परिजनों के मुताबिक मंगलवार को दोनों खाना बनाने, परिजनों को खिलाने के बाद घर से कहीं चली गईं थीं। जब वह लगभग तीन बजे घर आईं तो अजोरा देवी ने डांट दिया और उसी से नाराज होकर दोनों ने जान दे दिया। परिजनों के मुताबिक दोनों बहन कम सहेली अधिक थी। सोकर उठने से सोने तक दोनों एक-दूसरे की परछाई की तरह साथ रहती थीं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें