फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

थाने का टॉप-10 अपराधी और साथी गिरफ्तार, चोरी का माल बरामद

विज्ञापन
विज्ञापन
टॉप-10 बदमाश साथी सहित गिरफ्तार, माल बरामद
विज्ञापन

डुमरियागंज, भवानीगंज और मोहाना में दर्ज है सात मुकदमे
एसओजी और पथरा पुलिस की संयुक्त टीम को मिली सफलता
संवाद न्यूज एजेंसी
सिद्धार्थनगर। एसओजी और पथरा पुलिस की संयुक्त टीम ने चोरी करने वाले गिरोह के टॉप-10 अपराधी और उसके साथी को करमुआ पांडेय गांव से गिरफ्तार किया है। उनकी निशानदेही पर चोरी का माल बरामद किया गया। पूछताछ करने के बाद दोनों को जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन

रविवार को पुलिस लाइंस में आयोजित प्रेस कांफ्रेंस में एसपी विजय ढुल ने बताया कि बताया कि पथरा थानाक्षेत्र के एक कपड़े की दुकान में चोरी हुई थी। इस मामले में केस दर्ज किया गया था। चोरी का खुलासा करने के लिए एसओ, सर्विलांस और पथरा थाने की पुलिस लगी थी। इसी बीच सर्विलांस टीम को रविवार भोर में पता चला कि चोरी करने वाले गिरोह के सदस्य क्षेत्र के ही करमुआ गांव में हैं। मामले को संज्ञान में लेते हुए टीम बताए हुए स्थान पर पहुंच गए। वहां दो संदिग्ध दिखे जो पुलिस टीम को देखकर भागने लगे। जवानों ने घेराबंदी करके दोनों को पकड़ लिया। इनकी पहचान राहुल उर्फ शिवपूजन गुप्ता निवासी महतिनिया थाना भवानीगंज और महेश उर्फ मुकेश चौधरी निवासी बैदौली उर्फ दुबौली थाना सोनहा जनपद बस्ती के रूप में की गई। इनकी निशानदेही पर पथरा थानाक्षेत्र कपड़े की दुकान से चोरी का कपड़ा, पांच हजार रुपये नकदी सहित शटर तोड़ने का उपकरण आदि बरामद किया गया। इनके खिलाफ भवानीगंज, डुमरियागंज और मोहाना थाने में चोरी के सात मुकदमे पहले ही दर्ज हैं। राहुल गुप्ता भवानीगंज थाने का हिस्ट्रीशटर भी है। पूछताछ करने के बाद सभी को जेल भेज दिया गया है। पकड़ने वाली टीम में एसओ पथरा महेंद्र चौहान, एसओ प्रभारी पंकज पांडेय, आरक्षी दिलीप द्विवेदी, विवेक मिश्र, वीरेंद्र त्रिपाठी, आनंद प्रकाश यादव, अवनीश सिंह आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें