फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: तकनीकी प्रशिक्षण के बारे में ली जानकारी

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

औराताल। डुमरियागंज ब्लाॅक क्षेत्र के पूर्व माध्यमिक विद्यालय सेखुई में नामांकित छात्रों ने क्षेत्र के आईटीआई भगवानपुर का भ्रमण किया। उन्होंने विभिन्न ट्रेडों की दैनिक जीवन में उपयोग की जानकारी ली। इस दौरान संचालित पाठ्यक्रमों में प्रवेश की प्रक्रिया व समयावधि के बारे में अनुदेशकों ने बच्चों जानकारी दी।
विद्यालय की बच्चे प्रार्थना के उपरांत पीटी कर संस्था में संचालित कक्षा में अनुदेशक अजय वर्मा के नेतृत्व में पहुंचे और कंप्यूटर के एक वर्षीय कोर्स की जानकारी ली और दैनिक जीवन में उसकी उपयोगिता के बारे ज्ञान प्राप्त किया। इलेक्ट्रीशियन कक्ष, फिटर, इलेक्ट्रिक मैकेनिक, आरएसी मैकेनिक, मोटरव्हीकल, वेल्डर, स्टोनों, सिलाई, टर्नर, इलेक्ट्रिक वाहन मरम्मत व प्लंबरिंग आदि ट्रेडों की कक्षाओं में जाकर जानकारी ली।
विज्ञापन
विज्ञापन

राकेश मौर्या ने बताया कि सिलाई में कक्षा-8 उत्तीर्ण बच्चे पात्र होते हैं। संतोष कुमार ने बताया हाईस्कूल से ही अन्य पाठ्यक्रमों में मेरिट के आधार पर कम फीस में ही नामांकन कराकर बच्चे भविष्य संवार रहे हैं। भ्रमण के दौरान जब बच्चे इलेक्ट्रिक वाहन मरम्मत कक्ष में गए तो वहा रखे रोबोट तथा डीजल व पेट्रोल इंजन के मरम्मत के अंतर बारे में जाना।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें