फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: वन संरक्षण रैली निकालकर पौध संरक्षण का संकल्प लिया

विज्ञापन
विज्ञापन
बांसी। विश्व वानिकी दिवस के अवसर पर शनिवार को फॉरेस्ट एंड इकोनामी थीम पर आधारित नेचर ट्रेल कार्यक्रम का आयोजन बांसी रेंज के चेतिया में किया गया। क्षेत्रीय वन अधिकारी शिव कुमार गुप्ता के निर्देशन में आयोजित कार्यक्रम में स्कूली बच्चों, ग्रामीण और वन विभाग के स्टाफ शामिल हुए। साथ ही एक पेड़ मां के नाम का पौधारोपण चेतिया वन चौकी में किया गया। फाॅरेस्ट संदीप कुमार, प्रदीप कुमार, राज कपूर व स्टाफ अर्जुन, दिनेश, वीरेंद्र ,अभय समेत तमाम लोग उपस्थित रहे।
विज्ञापन

इसीक्रम में खेसरहा रेंज अंतर्गत प्राथमिक विद्यालय कड़जा के स्कूली बच्चों एवं क्षेत्रीय जनमानस के साथ वन संरक्षण रैली निकालकर पौध संरक्षण का संकल्प लिया गया। फॉरेस्ट एंड इकोनॉमी पर आधारित विश्व वानिकी दिवस पर विचार गोष्ठी का भी आयोजन किया गया। कार्यक्रम में एक पेड़ मां के नाम अभियान अंतर्गत मातृशक्ति कौशिल्या ने खेसरहा रेंज परिसर में पौधारोपण किया। संचालन सिद्धार्थ शंकर पांडेय ने किया। कार्यक्रम में डिप्टी रेंजर अनुराग वर्मा, ओमनाथ कर्ण, वनरक्षक अवनीश कुमार मिश्र, विजय पांडेय, आशीष, राजेंद्र, कुलदीप ,राम नरायन, सुभाष ,उदय राज ,सत्तन,सूरमा देवी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें