लोकसभा चुनाव को देखते हुए किया गया रूटडायवर्जन
संवाद न्यूज एजेंसी
सिद्धार्थनगर। लोकसभा चुनाव के छठवें चरण में दिनांक 25 मई को मतदान के बाद चुनाव पोलिंग पार्टी के साथ लगे वाहनों के सुचारू यातायात व्यवस्था संचालन के लिए रुट डायवर्जन किया गया है। इसलिए अगर घर से निकल रहे हैं तो चिन्हि़त मार्ग से न जाएं। अन्यथा जाम में फंस जाएंगे।
इस प्रकार है रूट डायवर्जन
25 मई को जनपद सिद्धाथज़्नगर मे चुनाव संपन्न होने के पश्चात नवीन मंडी स्थल सिद्धार्थनगर पर ईवीएम जमा कराने के लिए पोलिंग पार्टी के साथ लगे वाहनो का यातायात व्यवस्था संचालन सुचारू रूप से किए जाने के लिए जनपद सिद्धार्थनगर मुख्यालय में वाहनों के रूट को बदला गया है।
१. इसमें चुनाव में लगे समस्त वाहन जो खेसरहा, बांसी, शोहरतगढ़, चिल्हिया की तरफ से आ रहे हैं। जिन्हे नवीन मण्डी मे जाना है। ऐसे वाहन सनई चौराहा, साड़ी तिराहा, पेट्रोल पंप तिराहा, सिद्धार्थ तिराहा, तहसील मोड़ होते हुए नवीन मंडी के सामने रोड पर पोलिंग पार्टी को उतारकर हाईडिल तिराहा, साड़ी तिराहा होते हुए अपने गन्तव्य स्थल को जाएंगे।
2.लोकसभा चुनाव मे लगे समस्त वाहन जो लोटन, मोहाना, बर्डपुर की तरफ से आ रहे हैं एवं जिन्हे नवीन मण्डी में जाना है। ऐसे वाहन पेट्रोल पंप तिराहा, सिद्धार्थ तिराहा,तहसील मोड़ होते हुए नवीन मंडी के सामने रोड पर पोलिंग पार्टी को उतारकर हाईडिल तिराहा, साड़ी तिराहा होते हुये अपने गन्तव्य स्थल को जाएंगे।