फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: गुरु व रामचरितमानस की महिमा बताई

Thu, 03 Sep 2026 03:00 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

शाहपुर। डुमरियागंज तहसील क्षेत्र के चौखड़ा में चल रहे विष्णु महायज्ञ और संगीतमयी श्रीराम कथा के पहले दिन शुक्रवार की रात अयोध्या से पधारे कथा वाचक बलराम दास ने कहा कि श्रीराम चरित मानस सभी ग्रंथों का सार है।
यह हमें जीवन जीने की कला सिखाती है। भगवान श्रीराम स्वयं सांस्कृतिक चेतना के प्रतीक हैं, जिनका जीवन चरित्र मानव मात्र के लिए कल्याणकारी है।
कार्यक्रम का शुभारंभ नेता प्रतिपक्ष माता प्रसाद पांडेय और पूर्व सांसद कुशल तिवारी ने दीप प्रज्ज्वलित और आरती कर किया।
कथा वाचक बलराम दास ने कथा को आगे बढ़ाते हुए बताया कि हम कितने भी आधुनिक युग में जिएं पर अपने सनातन धर्म व संस्कृति को नहीं भूलना चाहिए। हमारे सनातन धर्म की ही देन है कि आज पूरा विश्व भारत को अपना गुरु मान चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

कथा वाचक ने मानस महिमा के साथ ही गुरु की महिमा का रसपान कराया। महिमा का बखान करते हुए कहा कि ईश्वर को प्राप्त करने का मुख्य मार्ग गुरु दी दिखाता है। सच्चा गुरु वही होता है जो मानव के अंधकार रूपी जीवन को प्रकाश मय कर दे।
इस दौरान जिगर मोदनवाल, पुल्ली अग्रहरि, नितेश सिंह, प्रकाश सोनी, पप्पू दूबे, राहुल मिश्र, भोला आदि मौजूद रहे।य
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें