फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वर्षा जल से जुड़े बिंदुओं पर दी जानकारी

विज्ञापन
छात्रा को पुरस्कृत किया गया। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। कलेक्ट्रेट के सभागार में आयोजित एक दिवसीय कार्यशाला में हितधारकों को वर्षा जल का अनियमित वितरण, जल उपयोग क्षमता, अनियमित भूजल निकासी, जल प्रदूषण, खराब प्रबंधन के कारण जल की गुणवत्ता में कमी, संसाधनों के विकास के लिए बढ़ते वित्तीय संकट तथा सुरक्षित पीने के पानी की कमी जैसे बिंदुओं पर अहम जानकारियां दी गईं। 
विज्ञापन

इंडिया वाटर फाउंडेशन का ईको वॉश कार्यक्रम के तहत शनिवार को मुख्य विकास अधिकारी हर्षिता माथुर की अध्यक्षता में कार्यशाला आयोजित की गई। संस्था के अध्यक्ष डॉ. अरविन्द कुमार ने बताया कि हितधारकों के बीच जन जागरूकता फैलाना, लोगों के स्वास्थ्य और स्वच्छता पहलुओं में सुधार, जल संरक्षण की जरूरत के बारे में विशेष रूप से लोगों को बताना, तालाबों, कुओं के माध्यम से वर्षा जल संचयन, पर्यावरण संरक्षण, जलजनित रोगों के उन्मूलन पर जागरूकता, स्वच्छता एवं सफाई, खुले में शौच से हानि, कृषि पद्धतियों में पानी की बचत के बारे में ज्ञान का प्रसार, आदि अनेक ऐसी जरूरी जानकारियां लोगों को इस परियोजना के माध्यम से पहुंचाई जाती हैं। भूगर्भ जल विभाग की रिपोर्ट के अनुसार इस क्षेत्र को डार्क जोन घोषित कर दिया गया है। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. आरके मिश्र, जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी राजेश कुमार सिंह, बेसिक शिक्षा अधिकारी राम सिंह, जिला पंचायत राज अधिकारी अनिल कुमार सिंह, जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी आशुतोष पांडेय, खंड शिक्षा अधिकारी गोपालजी मिश्र व सीमा पांडेय, आयुष्मान भारत योजना के डॉ. प्रशांत अस्थाना, जिला समन्वयक डॉ. लक्ष्मी सिंह, प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. सुबोध चन्द्रा, डॉ. प्रशांत अस्थाना, संस्था की श्वेता त्यागी आदि की उपस्थिति रहीं। 

चित्रकला प्रतियोगिता में जूही को प्रथम स्थान
वाटर फाउंडेशन नई दिल्ली की ओर से ईको वाश अभियान अंतर्गत आयोजित पर्यावरण संरक्षण विषयक चित्रकला प्रतियोगिता आयोजित कराई गई। जूही फातिमा को प्रथम, अरविन्द कुमार यादव द्वितीय तथा नदीम अरशद को तृतीय स्थान प्राप्त हुआ। सभी को मुख्य विकास अधिकारी हर्षिता माथुर ने आकर्षक पुरस्कारों से सम्मानित किया। रघुवर प्रसाद जायसवाल विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में कक्षा 11 की छात्रा जूही को इससे पहले भी विभिन्न चित्रकला प्रतियोगिताओं में प्रथम स्थान प्राप्त हो चुका है। इस मौके पर विद्या मंदिर इंटर कॉलेज की शिक्षिका रमा मिश्रा, गरिमा, प्राशिंस के ब्लॉक अध्यक्ष उदयभान मिश्रा आदि की उपस्थिति रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

फो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें