संवाद न्यूज एजेंसी
सिद्धार्थनगर। खिचड़ी मेला को लेकर सिद्धार्थनगर डिपो से गोरखपुर के लिए मेला स्पेशल बसों से श्रद्धालुओं का जत्था बुधवार को रवाना हुआ। डिपो के पास 50 बसों का बेड़ा है। गोरखपुर के गोरखनाथ मंदिर पर खिचड़ी चढ़ाने की सैकड़ों वर्ष पुरानी परंपरा है। जिले से तमाम लोग खिचड़ी चढ़ाने के लिए गोरखपुर जाते हैं।
श्रद्धालुओं को आवागमन में किसी प्रकार की असुविधा न हो इसे दृष्टिगत रखते हुए सिद्धार्थनगर डिपो ने स्पेशल बसों का इंतजाम है। सिद्धार्थनगर डिपो से 20 जबकि बांसी रोडवेज से पांच मेला स्पेशल बसें लगाई गई हैं। उसके जाने का समय निर्धारित नहीं है। जब भी यात्री पहुंच जाएं उसे रवाना कर दिया जा रहा है। सिद्धार्थनगर डिपो ने 25 मेला स्पेशल बसें तो बढ़ा दी हैं।