फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: हर-हर महादेव के जयघोष से आज गुंजायमान होंगे शिवालय

Thu, 07 Mar 2024 11:19 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। भगवान भोलेनाथ की उपासना का महापर्व महाशिवरात्रि शुक्रवार को श्रद्धा, भक्ति और हर्षोल्लास के साथ मनाई जाएगी। इसे लेकर जिले के विभिन्न शिव मंदिरों और शिवालयों में तैयारियां पूरी हो गई हैं। प्रमुख मंदिरों में बैरिकेडिंग कराई गई है। ताकि भक्तों को बाबा के दर्शन और जलाभिषेक में दिक्कतों का सामना न करना पड़े।
विज्ञापन

इटवा के महाशिवरात्रि पर कटेश्वरनाथ व सकेतगढ़ में लगने वाले मेले की तैयारी पूरी कर ली गई है। मंदिर के व्यवस्थापक राम कृपाल चौधरी ने बताया कि पूरा मेला परिसर की साफ सफाई करा दी गई है। कटेश्वरनाथ स्थित शिव मंदिर के पुजारी पंकज गिरि ने बताया कि मेले में सुरक्षा व्यवस्था के लिए पुलिस प्रशासन के अलावा स्वयं सेवकों को भी जिम्मा सौंपा गया।
डुमरियागंज। क्षेत्र के हल्लौर, भारतभारी, बेवा चौराहा, बगाहवा घाट, शाहपुर, देईंपार, भानपुररानी तथा परसा आदि स्थानों पर महाशिवरात्रि पर शुक्रवार को शिवभक्त भारी संख्या में जुटेंगे। डुमरियागंज थानाध्यक्ष मुकेश राय ने बताया कि क्षेत्र के सभी शिव मंदिरों तथा मेला स्थल पर सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त किए जा रहे हैं।
विज्ञापन

श्रीरामायण पाठ का समापन आज
डुमरियागंज के नगर के रामलीला मैदान स्थित प्राचीन शिव मंदिर में बृहस्पतिवार से रामायण पाठ का शुभारंभ किया गया। इसका समापन शिवरात्रि के दिन होगा। इस दौरान मंदिर के पुजारी पंडित हरिश्चंद्र दुबे, कमलेश दुबे, उपेंद्र कुमार कुशवाहा, वीरभद्र, वीर बहादुर आदि उपस्थित रहे।

भुवनेश्वरनाथ मंदिर परिसर में लगेगा मेला
डुमरियागंज क्षेत्र के भनपुररानी स्थित बाबा भुवनेश्वरनाथ मंदिर परिसर में महाशिवरात्रि पर्व पर शुक्रवार को कई धार्मिक अनुष्ठान आयोजित होंगे। इस दौरान मंदिर परिसर में मेले का भी आयोजन किया जाएगा। अध्यक्ष ओमप्रकाश श्रीवास्तव ने कमेटी के सदस्यों को व्यवस्था संबंधी अलग-अलग जिम्मेदारियां सौंपी। इस दौरान पुजारी प्रसाद दुबे, संतोष कुमार, अन्नू, पवन कुमार, सुभाष, लक्ष्मी प्रसाद आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें