फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: गणित में अच्छे अंक लाने के लिए समय प्रबंधन पर दें ध्यान

Mon, 12 Jan 2026 10:57 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
- लिखने के अभ्यास के साथ ही प्रतिदिन रिविजन भी जरूरी
विज्ञापन

- गणित पर दें विशेष ध्यान
संवाद न्यूज एजेंसी
सिद्धार्थनगर। यूपी बोर्ड की हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट की परीक्षा 18 फरवरी से शुरू हो रही है, ऐसे में गणित जैसे चुनौतीपूर्ण विषय में बेहतर अंक हासिल करने के लिए शिक्षकों ने विद्यार्थियों को टिप्स दिए हैं। शिक्षकों के अनुसार गणित विषय में अंक लाने के लिए समय प्रबंधन के साथ उसका रिवीजन सबसे अधिक जरूरी है।
विज्ञापन

शिक्षकों के अनुसार गणित में सर्वाधिक अंक लाने के लिए निरंतर अभ्यास की जरूरत है। उन्होंने बताया कि विद्यार्थी कैलकुलस पर ज्यादा ध्यान केंद्रित करें, इससे नंबर अच्छे प्राप्त कर सकेंगे। हाईस्कूल के विद्यार्थियों को वास्तविक संख्याएं, त्रिकोणमिति और पृष्ठीय क्षेत्रफल को छोटे-छोटे हिस्सों में बांटकर रोजाना अभ्यास करने से पढ़ाई पूरी तरह से आसान हो जाएगी। उन्होंने बताया कि छात्रों काे अन्य किसी सामग्री के बजाय एनसीईआरटी की पुस्तकों में दिए गए उदाहरणों से पढ़ने पर विषय और भी मजबूत होगा। वहीं बोर्ड की ओर से जारी मॉडल पेपर को परीक्षा समझ कर निर्धारित समय में हल करें। उन्होंने बताया कि छात्रों को प्रतिदिन सूत्रों को लिखकर याद करना चाहिए और परीक्षा के दौरान उत्तर पुस्तिका में मुख्य सूत्रों को हाईलाइट जरूर करना चाहिए। यह कार्ययोजना न केवल बोर्ड परीक्षा में सफलता दिलाएगी, बल्कि भविष्य की प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए भी मजबूत आधार तैयार करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें