फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्षय रोगियों को हर माह मिलेंगे 500 रुपये

Sun, 22 Apr 2018 10:35 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
टीबी - फोटो : ANI
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर।  टीबी मुक्त भारत की ओर केंद्र सरकार ने निक्षय पोषण योजना लागू की है। इसके तहत टीबी के मरीजों को इलाज की अवधि के दौरान हर माह पांच सौ रुपये मुहैया कराए जाएंगे। यह धनराशि उन्हें अच्छे भोजन के लिए दी जाएगी।  
विज्ञापन

केंद्र सरकार ने भारत को 2025 तक टीबी रोग से मुक्त करने के अभियान को आगे बढ़ाते हुए निक्षय पोषण योजना लागू की है। इसके तहत टीबी के मरीजों को पौष्टिक भोजन के लिए इलाज की अवधि में हर माह उनके खाते में पांच सौ रुपये भेजे जाएंगे। इस योजना मेें लाभ लेने के लिए टीबी रोग जांच केंद्र से निक्षय पहचान संख्या, मरीज का नाम, रोगी का आधार कार्ड संख्या, बैंक का खाता संख्या, आईएफएससी कोड व मोबाइल नंबर होना अनिवार्य है। नए रोगी के लिए अवधि 6 माह है। पहला भुगतान पहचान होने पर, दूसरा भुगतान 2 माह तक दवा खाने के बाद होने वाले जांच के उपरांत, तीसरा भुगतान 6 माह तक दवा खाने के बाद होने वाले जांच के बाद देय होगा। पूर्व में उपचारित रोगी के लिए यह अवधि 8 माह की होगी।
उन्हें पहला भुगतान सूचीबद्ध होने पर, दूसरा 3 माह तक दवा खाने के बाद की जांच पर,  तीसरा भुगतान 5 माह तक दवा खाने, चौथा भुगतान 8 माह तक उपचार पूरा होने पर किए जाने वाले जांच के बाद देय होगा। गंभीर टीबी रोगी के उपचार की अवधि 24 माह है। पहला भुगतान अधिसूचित होने पर, दूसरा भुगतान 2 माह तक दवा खाने के बाद जांच का परिणाम आने पर, तीसरा भुगतान 4 माह तक दवा खाने के बाद जांच का परिणाम आने पर चौथा भुगतान 6 माह तक दवा खाने के बाद जांच का परिणाम आने पर, आगामी भुगतान प्रत्येक 2 माह पर दवा लेने की अवधि पूरी होने तक देय होगा।  
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें